फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए देवगांव कस्बावासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील क्षेत्र के देवगांव बाजार में बीते 15 दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। शिकायत के बाद भी विभाग कोई कवायद नहीं कर रहा है। जिससे आक्रोशित बाजार वासियों ने शनिवार को दिन में तीन बजे से मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ढाई घंटे बाद जेई ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया और जाम समाप्त करवाया। इस गर्मी में घंटा दो घंटा नहीं बल्कि 15 दिनों से बिजली की सप्लाई का बाधित होना विभागीय लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। इससे पता चल रहा है कि बिजली विभाग के अधिकारी कितने जिम्मेदार है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि विभाग मतदान वाले दिन निर्वाध बिजली की सप्लाई पूरे जिले में किए जाने का दावा कर रहा था लेकिन लालगंज तहसील क्षेत्र के देवगांव बाजार में मतदान वाले दिन भी बिजली नहीं थी। बाजार वासियों ने बिजली सप्लाई बहाल किये जाने को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे है। शनिवार को बाजार निवासी अशोक प्रजापति के नेतृत्व में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर जेई राजकुमार ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे और रविवार की शाम तक बिजली सप्लाई शुरू करा दिए जाने का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करवाया। जाम लगाने वालों में अहेमर वकार, अब्दुर्रहमान, अरमान खान, बच्चा चौरसिया, प्रभाकर राय, तरुण सोनी, सलमान खान, विद्युत चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें