फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर धरना कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को वशिष्ठ सिंह मंडल अध्यक्ष के आवास पर हुई। उन्होंने बताया मांगों के समर्थन में छह मार्च को जेडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक बनाए जाने, मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिए जाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण, कंप्यूटर और व्यवसायिक शिक्षकों के विनियमितीकरण, केंद्रीय विद्यालय के समान बोर्ड परीक्षा, पारिश्रमिक आदि मांगे वर्षो से लंबित मांगों के समर्थन में धरना दिया जाएगा और शासन को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। महामंत्री इंद्रासन सिंह ने धरने का सफल बनाए जाने के लिए मंडल के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष बृजेश राय,जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए धरने को सफल बनाए जाने की अपील की। इस मौके पर ध्रुवमित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, कमलेश राय, राम बिहारी सिंह, प्रभाकर राय, डा. रवींद्र नाथ राय, कल्पनाथ सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें