फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास खंड मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत ईश्वरपुर में शनिवार को स्वच्छता रथ के साथ टीम पहुंची। टीम ने गांव के लोगों को खुले में शौच से होने वाली हानियों से अवगत कराते हुए खुले में शौच से मुक्ति का संकल्प दिलाया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि खुले में शौच करने से अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। कोई भी समाज और राष्ट्र तभी खुशहाल हो सकता है जब हर व्यक्ति स्वस्थ्य हो, गांव स्वच्छ हो। इसके लिए जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करे। प्रत्येक परिवार में शौचालय और सभी लोग शौचालय का प्रयोग करें। आप सभी लोग संकल्प लें कि नए साल पर आप लोग अपने परिवार के लिए शौचालय का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर उसका प्रयोग करेंगे। ताकि हमारा भारत स्वच्छ और ऊर्जावान रहे। टीम के साथ सभी ग्रामवासियों ने शपथ लिया कि हम गांव को जल्द से जल्द खुले में शौच से मुक्त कर देंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत मिथिलेश राय, खंड प्रेरक अजय सिंह, स्वच्छाग्रही सूरज मिश्रा, शक्ति पांडेय, पूनम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें