अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला सभागार में शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में हुई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यंत्रों को क्रय करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें गांव में बैठने के लिए दरी, बीपी मशीन, वजन मशीन आदि को आशा बहुएं अपने पास अवश्य रखें। जिससे गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में खसरा और रूबेला टीकाकरण का प्रतिशत कम होने पर क्षेत्र की एएनम और आशा बहू को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर से इंद्रधनुष का कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें 0 से पांच वर्ष के बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डा. अरविंद मिश्रा, गजेंद्र गुप्ता, शाहनवाज खान, सुशीला यादव, सुशीला यादव, दुर्गा सिंह, सविता यादव आदि उपस्थित थे।