आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागूकर पिछडे़ वर्ग के आरक्षण को तीन भागों-पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में आरक्षण को बांटे जाने को लेकर सोमवार को अंबेडकर पार्क में प्रदेश अध्यक्ष महिला युवा मंच की शशिकला राजभर के नेतृत्व में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू करने तक धरना जारी रहेगा। धरने में महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला राजभर, किसमती राजभर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. एलबी राजभर, वकील चौरसिया, जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र राजभर, राजकुमार राजभर, मुन्ना, सूर्यनाथ, संदीप, रामसूरत, रामजियावन यादव, सुबाष चंद्र गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।