आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में शनिवार से जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कमल जनसंदेश पदयात्रा निकाली गई। जगह-जगह पदाधिकारियों ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ गांधी तिराहा रैदोपुर से हुआ। जिसे भूतपूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण तिवारी ने रवाना किया। निजामाबाद विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ निजामाबाद बाजार से हुआ। जिसे क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सगड़ी विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर से हुआ। जिसके क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गोपालपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ देवड़ा दामोदरपुर से हुआ। जिसे जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ सठियांव बाजार से हुआ। जिसे विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मेंहनगर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ लखराव पोखरा मेंहनगर से हुआ। जिसे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। अतरौलिया विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ शम्मों माता मंदिर अतरौलिया से किया गया। जिसे प्रदेश मंत्री और आजमगढ़ के प्रभारी त्रयंबक जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलपुर पवई विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ माहुल रामलीला मैदान से हुआ। जिसे आदित्य रॉय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दीदारगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ मार्टीनगंज बाजार से हुआ। जिसे सांसद नीलम सोनकर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। लालगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारंभ विकासखंड परिसर से हुआ। जिसे लालगंज लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया् कि पूरे प्रदेश में एक साथ सभी विधानसभाओं में शुरू होने वाली पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती वर्ष पर समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन की जो शुरूआत की वो आज जनांदोलन बन चुका है। पदयात्रा के माध्यम से घर घर जाकर संपर्क स्थापित कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। गांवों में सायंकाल चौपाल लगाकर हमारे कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।