फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए बहिष्कार यात्रा तीन से

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चलाए जा रहे विश्वविद्यालय अभियान के अंतर्गत तीन दिसंबर से बहिष्कार यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई है। जनपद के सभी तहसीलों और ब्लाकों से होकर सात दिसंबर को यात्रा समाप्त होगी। बहिष्कार यात्रा के लिए रैदोपुर स्थित विश्वविद्यालय अभियान के कार्यालय पर बैठक हुई। शिब्ली कॉलेज के छात्र नेता अभिषेक राय और अश्विनी चौहान ने कहा कि यह जनपद के युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। हम विश्वविद्यालय लेकर रहेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र नेता रवि यादव और सत्यजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बहिष्कार यात्रा जनपद के सभी ब्लाकों में लगभग 500 किमी दूरी तय करेगी। कोयलसा पीजी कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह और प्रणव उपाध्याय ने कहा कि अब पूरे जनपद की जनता विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का मन बना चुकी है। चण्डेश्वर पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष संदीप कुमार और छात्र नेता बादल सिंह ने बहिष्कार यात्रा में शामिल होने की अपील की। अध्यक्षता करते हुए अनिता द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया जाएगा। शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद सोनकर, शिवबोधन उपाध्याय, राकेश गांधी, डॉ.सुजीत भूषण, ऋषभ राय, बालमुकुन्द सिंह, शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें