फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूड़ा फेंकने से बाधित हो रहा बहाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजगंज नगर पंचायत में कस्बे का कूड़ा छोटी सरयू नदी के किनारे फेंका जा रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजगंज नगर पंचायत से प्रतिदिन लगभग 10 ट्राली के आसपास कचरा निकलता है। पालिका कर्मचारी पॉलिथीन और शीशे से भरे इस कचरे को प्रतापपुर में छोटी सरयू नदी के किनारे फेंक रहे हैं। छोटी सरयू बचाओ समिति के संयोजक श्रीराम यादव ने बताया कि नगर पंचायत से कई बार समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के पास डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन नहीं है। फिलहाल कूड़ा कहां गिराया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में अधिशासी अधिकारी बताएंगे। वहीं, ईओ का मोबाइल स्विच आफ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें