फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तेज तो कभी धीमी, पूरे दिन होती रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में गुरुवार को शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। कभी तेज तो कभी धीमी गति से पूरे दिन बारिश होती रही। जिसके कारण बिना किसी इंतजाम के घरों से बाहर निकले लोग भीगते नजर आए। बहुत से लोगों ने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। कई वर्षों बाद जनपद में इस तरह की बारिश देखने को मिली। शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन सुबह करीब 10.30 बजे से बादलों से पानी की बूंदें जो टपकनी शुरू हुई तो पूरे दिन टपकती रहीं। जिसके कारण पूरे दिन काम से घरों से बाहर निकले लोग भीगते हुए कार्य करते नजर आए। कभी तेज गति से तो कभी धीमी गति से पूरे दिन हुई बारिश ने सबसे ज्यादा फायदा किसानों को पहुंचाया। जिन किसानों ने पहले धान की रोपाई कर रखी थी उन्होंने खेतों में यूरिया आदि का छिड़काव करना शुरू कर दिया। लेकिन जिनके धान की रोपाई अभी पूरी नहीं हो चुकी थी वह लोग तेजी से धान की रोपाई करने में जुट गए। बताते चलें कि पूर्व में बारिश न होने से बहुत से किसानों ने रोपाई की आशा छोड़ दी थी लेकिन जैसे ही अच्छी बारिश हुई नए उत्साह के साथ किसानों ने रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। वहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह कीचड़ और जल-जमाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। नगर क्षेत्र में कालीनगंज मार्ग पर बरसात का पानी जमा होने से सड़क पर चलना दूभर हो गया है। गाड़ी चालक तो किसी तरह इस मार्ग से गुजर जा रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हुई। नगर की सड़कें जगह-जगह खुदाई और निर्माण के कारण निकली मिट्टी के कारण कीचड़ से सरोबार हो गई हैं। जिसके कारण उन पर पैदल चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें