फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का निर्देश फिर भी नहीं शुरू हुआ चह का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित देवरांचल में कई संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर बांस के चह पहले के बने हुए है, जो जर्जर हाल में पहुंच चुके है। इसी जर्जर चह से वर्तमान में लोग आवागमन कर रहे है। एसडीएम सगड़ी ने जर्जर चह के स्थान पर नया चह बनाये जाने का फरमान जारी किया हुआ है, इसके बाद भी संबंधित कर्मचारी एसडीएम के आदेश को हवा में उड़ रहे है। देवरांचल में आधा दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बाढ़ में डूब चुके है। इन संपर्क मार्गो से जुड़े गांव के लोगों के समक्ष अब महुला गढ़वल बांध पर आने के लिए रास्ते की समस्या हो गयी है। कई स्थानों पर पूर्व में बने हुए चह आज भी मौजूद है और जर्जर हाल में पहुंच चुके है। जिससे ही बाढ़ से घिरे गांव के लोग महुला गढ़वल बांध पर पहुंच रहे है। सोनौरा गांव के पास बुधवार को एक जर्जर चह से स्कूल जाने के लिए निकली बच्ची पानी में गिर गयी, वह तो गनीमत थी कि पास में मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने तत्काल पानी में कूदकर बच्ची को बचा लिया। एसडीएम सगड़ी ने कई दिनों पूर्व ही पुराने चहों के स्थान पर नये चह बनवाये जाने का लेखपालों को निर्देश दे चुके है। लेकिन लेखपालों ने अब तक एक भी नये चह का निर्माण नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें