फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हो गई धान खरीद की तैयारी, 31 तक पंजीकरण की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गेहूं खरीद के निपटने के बाद खाद्य और विपणन विभाग की ओर से अभी से ही धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने उप निदेशक (कृषि) को अवगत कराया है कि इस वर्ष भी किसानों को अपना धान विक्रय करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य होगा। धान बेचने के लिए किसान विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण 31 अगस्त तक अवश्य करा लें। इस बार धान का समर्थन मूल्य 1750 प्रति क्विंटल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें