बूढ़नपुर। क्षेत्र के पियरिया धर्मशाला में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महोत्सव का आयोजन कर लोकगीत गायकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख महेन्द्र यादव ने कलाकारों को भगवान शिव की प्रतिमा और चुनरी भेंट की। कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। भोजपुरी गायक मोहन ने शिव तोहरी महिमा अपार बा सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती सिंह ने बमबम बोल के जाब बाबा नगरिया ना सुनाकर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। गायक गोविन्द यदुवंशी ने अपनी रचना बसा-बसा भोले बाबा हमार नगरी सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। गिरिजेष वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग आपसी द्वेष को भूलकर एक साथ भक्ति भावना में सराबोर होते हैं। आयोजक गोविन्द यदुवंशी ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। पियूष राय, पूजा, रमेश चौधरी, कुणाल, धवन, मुकेश पाण्डेय, अजय अकेला उपस्थित रहे।