सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बाबा पातालनाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली में चल रहे 11 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में चल रहे प्रवचन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। शनिवार को इलाहाबाद से आए विनोदानंद महाराज ने कहा जीवन में जब तक विनम्रता नहीं आएगी और अहंकार जब तक नहीं टूटेगा। तब तक भक्ति का आना असंभव है। श्रीराम ने भगवान होने के बाद भी जब तक शिव के धनुष का खंडन नहीं किया। जब धनुष को तोड़ दिया तो किसी भक्त ने धनुष से पूछा दस हजार वीर आपको उठा रहे थे, उनसे क्यों नहीं उठा। धनुष ने उत्तर दिया। मैं उठा तो राम जी के हाथों से उठा, टूटा तो राम जी के हाथों से टूटा, गिरा तो राम जी की चरणों में गिरा इससे बड़ा अहोभाग्य क्या होगा। अयोध्या से आईं साध्वी राधिका किशोरी और बक्सर से आए दीनानाथ उपाध्याय उर्फ चिरैया बाबा ने प्रवचन के माध्यम से लोगों को भाव विभोर कर दिया। अमरनाथ गिरी, नंदलाल, मुकेश मित्श्र, विजय सिंह यादव,केदार नाथ राय ,राजेश राय, श्यामाचरन राय, कमलेश यादव, संजय राय, कैलाश राय आदि मौजूद थे।