फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का चौथा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी एवं सीडीओ अभिषेक सिंह ने सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के चौथा चरण का उद्घाटन किया। चौथा चरण आठ से 18 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने पांच नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप भी पिलाई।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत दो वर्ष तक के बच्चों को संपूर्ण वैक्सीन दी जाएगी। सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत दोवर्ष के कुल लक्षित बच्चों की संख्या 32,579 और कुल लक्षित गर्भवती महिलाओं की संख्या 5842 रखा गया है। टीकाकरण के लिए 443 एएनएस, 173 पर्यवेक्षक, 86 चिकित्साधिकारी और 23 प्लानिंग यूनिट लगाई गई है। टीमों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सीएमओ डा. एसके तिवारी, सीएमएस डा. अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय, डा. यूबी चौहान, डा. वाईके राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें