फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष संदीप पांडेय के नेतृत्व में केरल में हो रही आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी को बुधवार को दिए गए ज्ञापन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से केरल में हो रही राजनैतिक हत्याओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराए जाने, राज्य के नागरिकों के जीवन सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सहायता लिए जाने, न्याय व्यवस्था को कमजोर करने वाले सीपीआई (एम) पर कठोर कार्रवाई किए केंद्र और राज्य सरकार को निर्देशित किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर नीरज दुबे, शैलेंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह, रणविजय, सत्यम, पार्थसारथी, आशीष सिंह, मनीष यादव, विभूति, इंद्रेश, चंदन अंबरीस यादव, श्याम कृष्ण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें