लालगंज। बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने जनता दल यू एवं भाजपा गठबंधन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जाने वाली लड़ाई का प्रतीक बताया। कहा कि यह गठबंधन बिहार के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह एडवोकेट, योगेंद्र राय, राम नयन सिंह, इंद्राज चौहान, रामा साव, प्रमोद राय, शिवशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। - ब्यूरो