मुबारकपुर। स्थानीय क़स्बे के शांति चौक पर रखी पान की गुमटी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे दस हजार का सामान नष्ट हो गया।
टड़िया गांव निवासी कैलाश यादव पुत्र बचनू यादव मुबारकपुर क़स्बे के शांति चौक पर रखी गुमटी में पान की दूकान करता था। बीती रात कैलाश अपनी पान की दूकान बंद कर के अपने घर चला गया। देर रात शांति चौक से ही किसी ने कैलाश के नंबर पर फोन करके सूचना दी कि उसकी दूकान में आग लग गई है।
वह दुकान पर जब तक पहुंचता कि तबतक सारा सामान जलकर खाक हो गया था। पीड़ित कैलाश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।