फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 21 कस्तूरबा स्कूलों की 2100 छात्राएं भी लेंगी एनसीसी की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ट्रेनिंग दी जाएगी। शासन से एनसीसी प्रशिक्षण की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। एनसीसी कैडेट्स बनने के बाद सेना एवं सुरक्षाबलों में उनकी जाने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 21 कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल हैं। इनमें 2100 छात्राएं पंजीकृत हैं। अब तक एनसीसी का प्रशिक्षण माध्यमिक और डिग्री कॉलेज में ही लागू था। जिले के 22 ब्लॉकों में कस्तूरबा विद्यालय परिसर में छात्रावास एवं एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। यहां कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई होगी।

कोट

जिन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षा संचालित होगी। उन स्कूलों में एनसीसी की ट्रेनिंग को मंजूरी दी गई है। शासन के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव पाठक, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें