फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 10 दिवसीय विशेष अभियान में 209 राजस्व वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील में लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 15 से 25 जून तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। तहसीलदार विवेकानंद दूबे के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान विभिन्न न्यायिक पीठों की ओर से कुल 209 वादों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार और नायब न्यायिक कोर्ट में चलाए गए इस अभियान के बाद 364 वाद अभी भी लंबित हैं, जिनका निस्तारण नियमित सुनवाई के माध्यम से किया जाएगा। तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। अभियान के दौरान विशेष रूप से पुराने वादों पर ध्यान केंद्रित किया गया और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि अभियान समाप्त होने के बावजूद लंबित 364 मामलों की सुनवाई नियमित रूप से जारी रहेगी और आगामी महीेने तक लंबित वादों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें