आजमगढ़/मार्टीनगंज। जनवादी लोकमंच और लोक जनशक्ति पार्टी पिछड़ा वर्ग ने शनिवार को अपने-अपने कार्यालय में कार्यक्रम कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनवादी लोक मंच के तत्वावधान में राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी से जुलूस निकाला। इलाहाबाद बैंक स्थित भगत सिंह की मूर्ति के पास पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू राय ने संचालन अरविंद विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर अनिल चतुर्वेदी, दान बहादुर मौर्य, महताब आलम, कन्हैया लाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं, लोजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी कार्यालय में शनिवार को देश के महान अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, मार्टीनगंज में शहीदों को जन चेतना संस्थान ने 551 दीपों की दीपक यात्रा निकाल कर श्रद्धांजलि दी। अमर शहीदों के चित्र के सामने 551 दीप रखकर श्रद्धांजलि दी।