फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2011 की सूची में नहीं है पात्र व्यक्तियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जन कल्याण विकलांग सेवा समिति का धरना अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 2011 की सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम नहीं होने के कारण वह आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, मुफ्त गैस योजना, अन्त्योदय राशन कार्ड सहित सरकारी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है। दिव्यांगों ने इसकी जांच कराकर फिर से पात्र व्यक्तियों की सूची बनाए जाने और योजनाओं का लाभ किस प्रकार लिया जाए इसकी जानकारी जिला प्रशासन से मांगी है। उन्होंने कहा सरकार शौचालय के लिए बारह हजार दे रही है लेकिन जिनके पास शौचालय के लिए जमीन नहीं है वह कैसे निर्माण कराए। इसी प्रकार जिनके अभी आधार बने ही नहीं है उसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे है। योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलकर अपात्रों को मिल रहा है। दिव्यांगों ने कहा कि दिव्यांग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि दस वर्ष पहले बने दिव्यांग प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है, दूसरा प्रमाण पत्र बनवाए जाने की बात कही जा रही है। इसी प्रकार जाति, निवास और पेंशन की भी समस्या बनी हुई है। सरकारी कोटे की दुकान में चार प्रतिशत दिव्यांगो को दिया जाना है लेकिन उसका भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी सूची उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिला सचिव शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राम विजय चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें