आजमगढ़। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2019 में मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को चार एलईडी वैन को जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से रवाना किया। उन्होंने बताया कि चारों एलईडी वैन जनपद के सगड़ी तहसील के विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, तहसील सदर में विधानसभा क्षेत्र आजमगढ़, तहसील लालगंज में विधानसभा क्षेत्र लालगंज,मार्टीनगंज और दीदारगंज में मतदाताओं को सीयू, बीयू और वीवीपैट के सात फार्म 6,7,8 के बारे में जागरूक करेंगी। एलईडी वैन एक माह के लिए चलाई जा रही है। जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी। एलईडी वैन प्रात: आठ से शाम पांच बजे तक चलाई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।