फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य गयास असद खान ने दर्शनशास्त्र एमए वार्षिक परीक्षा 2018 में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रा गोल्ड मेडलिस्ट अवतिंका सिंह को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की सर्वोच्चता आध्यात्मिक ज्ञान में ही निहित है। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए दर्शन शास्त्र का अध्ययन-अध्यापन अनिवार्य है। चीफ प्राक्टर डा. जहूर आलम ने कहा कि दर्शनशास्त्र आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देता बल्कि लौकिक ज्ञान भी देता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी दर्शन शास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। अंत में कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डा. शबाबुद्दीन, डा.अलाउद्दीन, डा.खालिद, डा.जावेद, डा. जुबैर, डा. इमरान, डा. विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र दुबे सहित अनेक छात्र-छात्रा और अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें