फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी निकायों में बनेंगे अन्त्येष्टी स्थल, मांगे गए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से सभी नगर निकाय में अन्त्येष्टि स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। शासन की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण के लिए 42.62 लाख और नगर पंचायत में 28.71 लाख की धनराशि तय की गई है। इसके लिए बेवसाइट पर एक माडल भी दर्शाया गया है। इसी के आधार निकायों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ ही शासन की ओर से अब नगरीय क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थल बनवाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए शासन की ओर से सभी ईओ को निर्देश जारी किया गया है कि अपने क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थल का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करें। शासन की ओर से नगरपालिका क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थलके निर्माण के लिए 42.62 लाख और नगर पंचायत क्षेत्र में अन्त्येष्टि स्थलके निर्माण के लिए 28.71 लाख की लागत पहले से तय कर दी गई है। इसी माडल के अनुसार सभा निकायों से प्रस्ताव तलब किया है। जनपद में दो नगरपालिकाएं और 11 नगर पंचायतें हैं। निकायों की ओर से प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें