आजमगढ़। मैत्रेय प्रगति मंच द्वारा रविवार को अंबेडकर पार्क में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती मनाई गई। मंच के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने पूरे बिहार की राजनैतिक और सामाजिक स्थितियों को बदलने का काम किया। दबे, कुचले और मुख्य धारा से विरत रहे लोगों को उन्होंने सम्मान दिलाए जाने के साथ ही बिहार की सत्ता में आसीन होने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को संगठित हाने की जरुरत है। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा पर किए गए हमले की निंदा की गई और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता रामजन्म मौर्य, विमल मौर्य, राजू मौर्य, पवन कुमार मौर्य, राकेश मौर्य, डा. दिनेश कुमार मौर्य, चंदन मौर्य, वीरेंद्र मौर्य सहित मौर्य समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।