फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजली हत्याकाडं को लेकर फूटा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मेजवां। आगरा के संजली हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को शहर में स्वयंसेवी संगठनों और भीम संगठन की ओर से जिला पंचायत सदस्य कैलाश कुमार गौतम के नेतृत्व में माहुल स्थिति भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने से जुलूस निकाला गया। फूलपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया। शहर में प्रगतिशील संगठनों, जन संस्कृति मंच, जलेस और अभया महिला सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को संयुक्त रुप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बच्चियों, महिलाओं पर हो रहे लैंगिक हमलों के खिलाफ एवं आगरा की पंद्रह वर्षीय संजली और रानी की सराय की दलित महिला के साथ हुए बलात्कार के खिलाफ और पीड़ित महिलाओं के समर्थन में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च शहीद द्वार से होते हुए विश्राम राय चौराहे से त्रिमूर्ति चौक होते हुए गांधी मूर्ति पर जाकर समाप्त हुआ। संगठनों ने सरकार से प्रशासन और सत्ता की लापरवाही और महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ किए अपराध से संबंधित श्वेत पत्र जारी किए जाने की मांग किया। कैंडिल मार्च में जय प्रकाश नारायण, विजय यादव, विजय बहादुर राय, कल्पनाथ, रमेश मौर्य, अनामिका सिंह, अनीता सिंह, इफ्तेखार खान सहित अनेक लोग शामिल रहे। वहीं, फूलपुर में जुलूस माहुल से निकलकर फूलपुर सीएचसी, ब्लॉक मुख्यालय, मुख्य डाकघर, माहुल तिराहा होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। जुलूस में अधिकतर लोग हाथों में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तियों के साथ संजली के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तहसील परिसर में संजली हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। संजय कुमार ने कहा कि आगरा की छात्रा को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया। इस आमानवीय घटना से हर समाज के लोग दुखी हैं। बलिराम, तीरथ राज बौद्ध, राहुल राज, वीरेंदर कुमार, मोहित बौद्ध, राजेश, रामकरन, त्रिभवन, राधेश्याम, शिवकुमार, कैलाश कुमार गौतम, आराधना बौद्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें