आजमगढ़। शीष नेतृत्व के निर्देश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह कमल जनसंदेश पदयात्रा निकालने का क् रम जारी है। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। रविवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैलियां निकालकर लोगों से संपर्क किया गया। नगर मंडल में नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता और जिला संयोजक स्थानीय निकाय अजय सिंह, पदयात्रा के जिला प्रभारी दिवाकर सिंह और नगर मंडल के पदयात्रा प्रभारी मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में रविवार को सिधारी पूर्वी मुहल्ला से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा को पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी, प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा सिधारी पूर्वी मुहल्ला में भ्रमण करते हुए हाइडिल चौराहा पहुंचीं। इस अवसर पर डा. श्याम नारायण सिंह, संचिता बैनर्जी, जूही श्रीवास्तव, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, अर्चना बरनवाल, सुमन सिंह आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार पवई विधान सभा के ओरिल में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर घूमे। क्षेत्र के समसल्ली पुर गांव में भाजपा युवा मोर्चा द्बारा पद यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम सभा ओरिल मे भाजपा पिछडा मोर्चा के तहसील अध्यक्ष रामप्रीत मौर्या द्बारा पद यात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, सूरज अग्रहरी, अमित सिंह, धरणीधर पांडेय, रानू प्रताप राणा आदि उपस्थित रहे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कमल जनसंदेश पदयात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गविजय यादव ने किया। मुबारकपुर क्षेत्र के देवकली तारन और गोछा गांव में रविवार को कमल सदेंश पद यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, नासिर रजा, पूर्व जिलामंत्री गणेश साहनी, मंगल सिंह, सन्नी सिंह आदि उपस्थित थे। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल संयोजक पंकज राय के नेतृत्व में निकली कमल संदेश यात्रा के दौरान प्यारेपुर त्रिमुहानी गांव में बड़े नेता शामिल हुए। यात्रा में भाजपा के प्रदेश यात्रा प्रभारी त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, महामंत्री हरीश तिवारी, ओमकार नाथ पांडेय, अशोक कुमार राय आदि उपस्थित थे। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में कमल जनसंदेश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा जब सुरहन गांव पहुंची तो पूर्व मंत्री ने राजभर बस्ती में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान पवन सिंह, आलोक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर सिंह, मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल आदि उपस्थित थे।