आजमगढ़। श्री गांधी आश्रम राहुलनगर मडय़ा में मांगों को लेकर 12 नवंबर से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। धरने के बाद जिलाधिकरी को ज्ञापन सौपा गया। दिए गए ज्ञापन में मंत्री और प्रबंध कमेटी द्वारा कर्मचारियों का फंड गबन, ग्रेच्युटी भुगतान न करने, अप्रैल 2016 से अक्तूबर 2018 तक का कर्मचारियों का वेतन बिल, वेतन नही बनाने जाने संबंधित ज्ञापन दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए सत्यनारायण सिंह ने कहा कि 31 अक्तूबर 18 ओर 16 नवंबर को मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वस्त्रागार खाली है। उत्पादन बंद कर दिया गया है और कच्चा माल की खरीदारी भी नहीं की जा रही है। कत्तिन बुनकर का संस्था से संबंध टूट चुका है। बाहरी माल की खरीदारी 30 प्रतिशत कमीशन पर की जा रही है और हम लोगों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी भूखमरी के कगार पर है। धरने में रामधनी राम, त्रिलोकी राम, कपूर चंद, ओम प्रकाश शर्मा, ललई यादव, मुन्नी लाल, गनपति मौर्य, प्रकाश यादव, चंद्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे।