फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता को लेकर निकायों में निकलेगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकायों को शत प्रतिशत ओडीएफ करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर शासन ने नई रणनीति बनाई है। इसके तहत निकाय वार अलग-अलग तिथियों में सहभागिता एवं स्वच्छता वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत रैली निकाली जाएगी। इसके लिए विधिवत दिशा निर्देश जारी किए गए है। हर निकाय की जिम्मेदारी एक-एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपी गई है। जिले में कुल तेरह नगरीय निकाय है। जिसमें दो नगर पालिका परिषद व 11 नगर पंचायत शामिल है। इन सभी नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जन सहभागिता एवं स्वच्छता वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके तहत निकायों को शत प्रतिशत ओडीएफ कराने की रणनीति बनाई गई है। निकाय वार जागरूकता रैली निकालने का शासन ने निर्देश दिया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास मंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। 15 नवंबर से जिले के नगर निकायों में स्वच्छता संबंधी रैली निकाली जाएगी। 17 नवंबर को नगर पंचायत लालगंज, निजामाबाद, फूलपुर, 18 को नपं मेंहनगर, सरायमीर, माहुल, अतरौलिया, जीयनपुर, 19 नवंबर को नगर पालिका आजमगढ़, नगर पालिका मुबारकपुर, नगर पंचायत अजमतगढ़, 20 नवंबर को नपं बिलरियागंज व 21 को नपं महराजगंज में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें