आजमगढ़। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में बुधवार को नरौली स्थित पार्टी कार्यालय से मोटर साइकिल रैली निकालकर मिश्रा आयोग की सिफारिश को लागू करने और मुसलमानों के सभी वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग किया। मोटर साइकिल रैली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत का मुसलमान 1952 से लगातार उपेक्षा और शोषण का शिकार होता चला आ रहा है। संविधान की मूलभावना को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में 2005 में आयोग गठित किया। आयोग ने 2007 में सरकार को सौपी गई अपनी रिपोर्ट में मुसलमानों की स्थिति को दलितों से भी बदतर बताया। आयोग ने पिछड़े वर्ग को 15 प्रतिशत और मुस्लिम समाज के सभी वर्गो को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की सिफातरिश की। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने आज तक रंगनाथ मिश्रा की सिफारिश को लागू नहीं किया। इस मौके पर अली अहमद, फरीद अहमद, शहाब अंसारी, मोहम्मद साबिर, सुफियान अहमद, मनोज रावत, नसीम अख्तर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।