फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान नाव चलाने वाले नाविकों को नहीं मिला पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। बाढ़ के दौरान वर्ष 2017 में नाव का संचालन करने वाले नाविकों को अब तक उनके पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। सोमवार को इससे नाराज नाविकों ने हैदराबार-महुला गढ़वल बांध पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपना दल एस के जिला सचिव ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। साथ ही उन्होंने तहसील प्रशासन से बात की और जल्द से जल्द नाविकों का पैसा उन्हें देने का अनुरोध किया। 2017 के अगस्त-सितंबर के महीने में घाघरा नदी की बाढ़ से करीब सवा सौ गांव पानी से घिरे थे और करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित हुई थी। तहसील प्रशासन द्वारा लगाई गई नाव अगस्त से लेकर सितंबर माह तक चली। लेकिन अभी तक नाव का संचालन करने वाले नाविकों को पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। जिसमें हैदराबाद के विश्वनाथ, हरदत्त, श्रीराम, पवारु, शिवनाथ, बालेदिन, हेंगई, मिठाई, सोनौरा और जमुआरी से झगरी, बेचू, मानिकपुर से रामबुझ, भोला, चक्की गांव के रामबदन, मुनेश्वर आदि, देवारा खास राजा से सकलू, रामानंद, बिहारी, अच्छेलाल, सूरजू, राजमंगल, रामहंस, राजकुमार आदि शामिल हैं। बड़ी नाव गोला गोरखपुर से मंगाई गई थी उदई और रामकवल की। इनकी नाव का भी अभी तक पैसा नहीं मिला है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह 10 बजे से हैदराबाद-महुला गढ़वल बांध पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे अपना दल एस के जिला सचिव रमेश यादव ने 11 बजे लोगों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया। जिला सचिव ने एसडीएम सगड़ी और तहसीलदार से बात कर उनका भुगतान करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनके पैसे का भुगतान नहीं हुआ तो हम इस बार नाव नहीं चलाएंगे। इस मौके पर जयराम, घरभरन, राधेश्याम, दिनेश, शारदा, घरपत्ती, कंचन, सविता, सुनीता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें