फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप डालने के लिए बीच से खोद डाली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। सांसद आदर्श गांव लोहरा में सांसद की ओर से पेयजल परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। सोमवार को ठेकेदार की ओर से सड़क के बीच से खोदना शुरू कर दिया गया। इससे पूरी सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। ये देख कर ग्रामीण एकत्रित हो गए और कार्य का विरोध करने लगे। ठेकेदार की ओर से मनमानी करने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौलिया और 100 नंबर पुलिस को दी। 100 नंबर पुलिस पहुंची और कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारे पटरी होने के बावजूद पटरी की खुदाई न करके ठेकेदार की ओर से सड़क को ही खोद दिया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उधर, ठेकेदार मणि प्रसाद पांडेय ने बताया कि जितनी सड़क टूटी है इसकी मरम्मत की जाएगी। आगे से पाइप लाइन सड़क के किनारे से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें