फूलपुर। भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने मंगलवार की शाम फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनरा टिकरिया अहिरीपुर गांव मे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनीं। इस दैरान ग्रामीणों ने गांव में नाली, खड़ंजा, शौचालय, आवास और जल निकासी की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने समस्याओं की जानकारी लेने के बाद लोगो को इसे जल्द पूरा कराए जाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, सेक्टर प्रभारी विजय सोनकर, युवा मोर्चा फूलपुर मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, अमरनाथ बरनवाल, अखिलेश, शुभम, राजेश, सुदामा, मिनहाज आदि उपस्थित रहे।