फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ प्रथम में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बुधवार को धूमधाम के साथ किया गया। मुख्य अतिथि बीएस देवेंद्र कुमार पांडेय, बीईओ संजय कुमार और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमारी स्पर्धा इंग्लिश मीडियम और मॉडल स्कूलों से है। परिषदीय विद्यालयों में अनुभवी, प्रशिक्षित और योग्य अध्यापक हैं। बस इनको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए कहा प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। बीईओ संजय कुमार ने कहा प्रधानाध्यापिका होमा परवीन ने जो स्मार्ट क्लास की बात सोची है वो सराहनीय है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नगीना राय, केदार यादव, प्रतिमा माधुरी आदि ने संबोधित किया। संचालन डॉ. हरकेश मिश्र ने किया। राजमणि शर्मा, राम सिंह, विमल प्रकाश, प्रतिमा, माधुरी, रामकरन, प्रदीप कुमार पांडेय, विजय प्रजापति, प्रदीप थे। प्रधानाध्यापिका ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें