फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से सोमवार को मोहम्मद हसन इंटर कालेज में स्वच्छ जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान शकर मंडी तक रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से स्वच्छता से संबंधित नारे भी लगाए जा रहे थे। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने आसपास साफ-सफाई जरूर रखें। इसके लिए अपने अभिभावकों को भी जागरूक करें। सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसके बाद विद्यालय के संरक्षक डा. अब्दुल कादिर खां ने प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डीसीओ इरफान अली, शकर मंडी चौकी प्रभारी सगीर अहमद, साजिद अलीम, सलमान शेख, अलमास, शाहनवाज, फैसल, सरफराज सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें