फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शुरू हुई मिलावटी सामानों की सप्लाई, 95 बोरी रंगीन कचरी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के मद्देनजर मिलावटी सामान डंप किए जाने लगे हैं। मंगलवार को छापा मारकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बेलइसा मंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 95 बोरी रंगीन कचरी जब्त किया। पांच नमूने लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कचरी को वाराणसी से मंगाया गया था। होली करीब होने की वजह से मिलावटखोरी को देखते हुए असिस्टेंट कमिश्नर फूड चंद्र किशोर और अभिहीत अधिकारी एसपी ने विभाग को सक्रिय कर दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय की टीम ने बेलइसा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को छापा मारकर 95 बोरी रंगीन कचरी जब्त किया। इसे वाराणसी की दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी और गनेश भंडार से मंगाया गया था। यहां से इसे स्थानीय दुकानदारों को बांटने की तैयारी थी। कचरी का कुल वजन 19 क्विंटल और कीमत 52 हजार रुपये हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि छापेमारी अभियान एक मार्च तक चलेगा। कचरी हरीनाथ यादव पुत्र शिवबदन यादव के वैष्णो ट्रांसपोर्ट एजेंसी से बरामद हुई है। नमूने की रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी करने वाली टीम में एसके चौहान, बाबूलाल, आरबी चौहान. ओमकारनाथ राय, हरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें