सठियांव। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरके आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज और हास्पिटल की ओर से सठियांव विकास खंड के कुकुरसंडा में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांचकर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. विक्रम सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. विभा रानी, डा. उत्कर्ष आर्य, डा. योगेश यादव, डा. रामजीत और डा. पवन यादव ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कालेज के संस्थापक डा. प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंदों को दवा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार होता रहे। इसके क्रम में 17 फरवरी को असाउर गांव में शिविर का आयोजन किया गया है। ब्यूरो