फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों को कसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार जनवरी को प्रस्तावित जनपद भ्रमण की तैयारियों के लिए शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियाों के साथ बैठक की। उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि प्रस्तावित स्थल पर विभिन्न विभागों उद्यान, पंचायती राज, आईसीडीएस, ग्रामीण स्वच्छता, एनआरएलएम, स्वास्थ्य आदि से समन्वय स्थापित कर योजानाों से संबंधित स्टाल लगवाए। रंगोली और कल्चरल प्रोग्राम के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया। बिजली विभाग, मंडी समिति, जिला पंचायती राज, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, माध्यमिक, नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने विभागों से संबंधित कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन के लिए इसकी कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इस मौके पर पीडी देवदत्त शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार, उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, डीएसओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें