लाटघाट। हरैया ब्लाक के मानिकपुर ग्राम सभा में मनरेगा, 13 वें और 14 वें वित्त के तहत हुए विकास कार्यो की जांच को लेकर टीम मंगलवार को गांव में पहुंची। टीम ने गांव में हुए खडंजा निर्माण, कच्चा काम, नाली निर्माण, इंटरलाकिंग, हैंडपंप रिबोर, नाली मरम्मत आदि कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच टीम के सामने ही ग्राम प्रधान व शिकायतकर्ता पक्ष के बीच विवाद भी होने लगा। इसके बाद भी जांच टीम ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर जांच पूरा किया। जांच अधिकारी टेक्निकल जेई रोशन लाल ने बताया कि वे रिपोर्ट तैयार कर खंड विकास अधिकारी हरैया व सीडीओ को देंगे। इस अवसर पर प्रधान दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आकांक्षा चौहान, जेई अवधेश कुमार, शिकायतकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो