फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुए नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के छठवें दिन शनिवार को सरायमीर थाने की पुलिस क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज सरायमीर, गंभीरपुर थाने की पुलिस क्षेत्र के रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर रजमो और जीयनपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के सिम्थ इंटर कालेज अजमतगढ़ और राजकीय बालिका इंटर कालेज अजमतगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरुक किया। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और महिलाओं को वक्ताओं ने जानकारी दी कि सरकार नारी सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इसके लिए डायल 100, 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड आदि का गठन किया है। सरकार के इस नंबरों का प्रयोग करते हुए पीड़ित अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस संबंधित के नाम और पते की जानकारी गुप्त रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें