फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान-प्रदर्शनी में किया कौशल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। एसकेडी इंटर कॉलेज धनहुआ में विज्ञान-प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को किया गया। बच्चों ने जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्त गांव, राकेट लांचर, ताजमहल, भोजन का पाचन तंत्र और विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित मॉडल्स बनाए। इसकी कार्यक्रम में आए लोगों ने प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एडीएम प्रसासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, बीडीओ जितेंद्र यादव और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के कौशल से परिपूर्ण छात्र मिलने दुर्लभ हैं। ज्ञान ही शक्ति है और शक्ति ही कौशल है। छात्रों को बताया कि गुरुओं को सम्मान दिए बगैर ज्ञान प्राप्त कर पाना संभव नहीं है। इमैजिनेशन इज बेटर दैन नॉलेज कल्पना के बिना मानव का विकास संभव नहीं है। अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश चौबे और केके शरण ने किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी बबीता चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें