फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा नगर ईकाई की बुधवार को कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी उतार रही है। कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकार की संचालित योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बताएं। हर वार्ड के लिए नगर कमेटी से एक पदाधिकारी चुनाव संयोजक के रूप में कार्य देखेगा। नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में हमारे सभी प्रत्याशी दमदारी के साथ चुनाव में उतरेंगे। प्रमोद गुप्त, संतोष शिल्पकार, नगर मंत्री जूही श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, शफकत रिजवी, शैलेन्द्र अग्रवाल, अजय भारती उपस्थित रहे। संचालन नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें