थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव में 29 सितंबर की रात मनबढ़ों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। 30 सितंबर की सुबह घटना की सूचना मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और प्रतिमा के मरम्मत की मांग करने लगे। बताया जाता है कि सूचना पर पहुंचे किसी एसआई के गलत बयानबाजी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पहुंचे सीओ सदर के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करवा दी गई है। गांव के संजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।