फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट । वित्तविहीन शिक्षकों ने हरैया ब्लाक के रौनापार स्थित टीएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस को हाथ पर काली पट्टी बांधकर शोक दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि 17 जुलाई को प्रदेश सरकार ने बर्बता पूर्वक लाठीचार्ज कराया था। वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हुए वर्तमान सरकार को अपने पक्ष में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। वित्तविहीन शिक्षक संघ हरैया के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित रहें। इसके अलावा ब्लाक अध्यक्ष सुभाष यादव, अमित यादव, सुभाष यादव, सुखराम, सुरेंद्र बृजेश, प्रहलाद, प्रेमसागर चंद्रप्रकाश, राजेंद्र, विजय बहादुर, रीमा, रिंकू, प्रेमलाल, आशीष, आनंद आदि उपस्थित रहे। बता दें कि हरैया ब्लॉक में कुल 18 वित्तविहीन विद्यालय हैं। जिसमें लगभग ढाई सौ शिक्षक व शिक्षिकाएं कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें