आजमगढ़। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट जोरों से जारी है। इसका खुलासा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में हुआ। मामला एडीएम न्यायालय पहुंचा। सुनवाई के बाद एडीएम (वित्त/राजस्व) अनिल कुमार मिश्रा ने 29 विक्रेताओं पर 2.41 लाख का जुर्माना लगाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी करके खाद्य पदार्थ के नमूने लिए थे। जांच के दौरान मिठाई, दूध, खोया, नमकीन व पनीर सहित आदि अधोमानक पाया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनलि कुमार मिश्र ने 29 दुकानदारों पर 2.41 लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर भू-राजस्व की तरह वसूली कराने के आदेश दिए गए हैं।