फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली समारोह में फागुनी गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के अवसर पर नगर के कोल पांडेय स्थित राम जानकी और काली मंदिर परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी और फागुनी गीतों का आनंद लिया।गायक तुषारराज सिंह ने अपने फागुनी गीतों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। उनके चहका और चौताल की मधुर तान को सुन लोग झूमने लगे। इसके अलावा सोनू यादव, मनीष चौधरी दुर्गेश सिंह, विशाल यादव ने भी अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया। तबले पर अजय वर्मा, ढ़ोलक पर विशाल गोड़ ने साथ निभाया। इस मौके पर नंद किशोर यादव, मुन्ना यादव, सतीश प्रेमी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें