फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 7551 परीक्षार्थियों में 2415 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में शनिवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में 09 तो शाम की पाली में 07 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबनह से ही गहमा-गहमी का माहौल देखने को मिला। एसकेपी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी ओएमआर की दोनों कार्बन कापी लेकर चला गया। जिसे लेकर हड़कंप मचा रहा। टीजीटी परीक्षा में शनिवार को दूसरे दिन सुबह की पाली में 4448 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 3091 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। 1375 परीक्षार्थी दूसरे दिन के पहली पाली में भी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में पंजीकृत 3103 परीक्षार्थियों में 2063 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो वहीं 1040 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह की पाली में 09 व शाम की पाली में 07 परीक्षा केंद्र निर्धारित थे। इन केंद्रों पर सुबह से ही गहमा-गहमी हो गई थी। परीक्षा के दौरान एसकेपी इंटर कालेज पर एक परीक्षार्थी ओएमआर सीट की मूल प्रति तो जमा किया लेकिन शेष दोनों प्रति लेकर चला गया। जिस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा समाप्ति के बाद मिलान के दौरान यह मामला पकड़ में आया। दूसरे दिन की परीक्षा भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कराई गई। प्रशासनिक अमला जहां चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखे हुए था तो वहीं केंद्रों पर भी आंतरिक व बाह्य पर्यवेक्षक तैनात रहे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा तत्परता से जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें