फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अमौड़ा जहनियापुर स्थित प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल और ग्राम पंचायत का निरीक्षण मंगलवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया। सबसे पहले डीएम ने प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल और जूनियर विद्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया। कमरे की फर्श टूटी मिलने पर फर्श को दुरुस्त कराकर स्मार्ट क्लास बनाने का निर्देश दिया। जिसमें इंटरनेट, यूट्यूब, ऑनलाइन और नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बच्चे सीख सकें। तीन कमरों में टाइल्स लगाकर स्मार्ट क्लास बनाया जाए। समरसेबल, फर्नीचर की व्यवस्था, रसोईघर आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह फर्नीचर की व्यवस्था अपने स्तर से करवाएं। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने जिलाधिकारी से मांग किया कि बीच में बने रसोई घर को हटाकर एक तरफ शिफ्ट करें। बच्चों के बैठकर भोजन करने के लिए एक सीमेंट का प्लेटफार्म बनाया जाए और ऊपर से टीन सेट लगाया जाए। साथ ही साथ दो कमरे जिनकी छतें जर्जर हो गई हैं उन्हें ठीक कराया जाए। बच्चों के हाथ धोने के लिए कम से कम 20 टोटियां लगाई जाएं। जिस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी से 14वें वित्त से ठीक कराने को कहा। हिंदी मीडियम के जूनियर विद्यालय की जांच में उन्होंने कहा कि इसे इंग्लिश मीडियम घोषित किया जाए। जब तक शासन के स्तर से इंग्लिश मीडियम विद्यालय नहीं बन जा रहा है तब तक इंग्लिश मीडियम की टीचर की व्यवस्था करें ताकि जो प्राईमरी इंग्लिश मीडियम के बच्चे आगे चलकर 6 से 8 तक की पढ़ाई कर सकें। उन्होंने प्राईमरी इंग्लिश मीडियम के सभी अध्यापकों के सराहना करते हुए विद्यालय के नोटबुक पर प्रधानाचार्य की सराहना लिखी और कहा कि यह इंग्लिश मीडियम स्कूल क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले में प्रथम है। इसके बाद वह गांव में बने शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें पाया कि 113 शौचालय में सिर्फ 105 ही शौचालय पूर्ण हैं और लेकिन उन पर एलॉटेड नाम और कोड नंबर नहीं लिखा है। उन्होंने दो दिन के अंदर उसे ठीक कराने को कहा और अधूरे शौचालय को पूर्ण कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार पर काफी नाराजगी जताई और इसके पूर्व रहे ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया। गांव में एक जली भैंस के मिलने पर उन्होंने पशु विभाग के लोगों को फोन कर कहा कि उसकी भैंस का इलाज सरकारी अस्पताल से कराया जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उमेश विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार, प्रधान अल्ताफ, प्रधान देवदास, प्रधान राजेश चौहान, जेई जेपी सिंह, बृजभान शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें