फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 भूतपूर्व सैनिकों और 15 अमर शहीदों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में किया गया। इसमें 51 भूतपूर्व सैनिक और 15 अमर शहीदों के परिजनों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला रहे। उपेन्द्र दत्त शुक्ला ने कहा कि पार्टी की ओर से 15 जनवरी से तीन मार्च तक सैनिक सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। 15 जनवरी को राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ दिल्ली से किया गया था। 16 से 22 जनवरी तक शहीद सम्मान सप्ताह कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अंतर्गत 1857 के शहीदों के स्मारक स्थलों, स्वाधीनता आंदोलन सेनानियों के स्मारक स्थलों, देश की रक्षा में शहीद सैनिकों के स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम व शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। जबसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनी है, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमारे जांबाज सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पाकिस्तान के एक के बदले दस गोले दागे जाते हैं। सेना ने डोकलाम में चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया। अपना अस्तित्व बचाने के लिए विरोधी पार्टी के लोग गठबंधन कर रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक गीरीश चन्द्र राय ने किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक विक्रम बहादुर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आर एन पांडेय, अरविंद राय, ऋषिकेश शुक्ला, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामाधीन सिंह, विनोद राय, डा. श्याम नारायण सिंह, हरिवंश मिश्रा, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, ऋषि कान्त राय, अभिषेक जायसवाल दीनू, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, शशिकांत, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें