फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक जारी रही प्रमुख सचिव की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण का गुरुवार को जनपद आगमन हुआ। आने के बाद उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन हरिऔध कला भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद देर शाम से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की जो समाचार लिखे जाने तक जारी रही। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने सबसे पहले पुलिस विभाग की समीक्षा की। जिसमें पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था, अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई आदि का व्यौरा लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में तेजी लाते हुए उसे समय पर लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसपी बबलू कुमार, सीडीओ डीएस उपाध्याय, सीएमओ डा. रविंद्र कुमार, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, पीडी अभिमन्यु कुमार सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें